वाराणसी। युवाओं में आर्थिक समझ और बजट संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत द्वारा माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत यूपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने इसे युवाओं के लिए ज्ञानवर्धक पहल बताते हुए अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। जिला युवा अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत माय भारत पोर्टल पर 3 फरवरी से राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज शुरू हो चुकी है, जो आम बजट पर आधारित है। इसमें भाग लेने की अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित है। क्विज में कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से चयनित प्रतिभागियों को दूसरे चरण में निबंध लेखन का अवसर दिया जाएगा। इस अवसर पर समाज शास्त्र के विभाग प्रो. सुधीर कुमार राय, सुरेश समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *