वाराणसी। शिवपुर स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें फायर टीम चेतगंज ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित निकासी के उपायों की जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आपदा के समय जनहानि और नुकसान को न्यूनतम करना रहा।

फायर टीम के एलएफएम बबन यादव, चालक सुनील सिंह और फायरमैन उदयभान यादव ने आग बुझाने के उपकरणों के उपयोग, सिलेंडर या शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर काबू पाने के तरीकों तथा आपातकालीन समन्वय की व्यवहारिक जानकारी दी। प्रतिभागियों को मॉक ड्रिल के माध्यम से सुरक्षित निकासी का अभ्यास भी कराया गया।

इस अवसर पर एनएचएम एसपीएमयू लखनऊ के फाइनेंस डिवीजन से क्रांति दुबे, जिला लेखा प्रबंधक वाराणसी और अरविंद श्रीवास्तव उपस्थित रहे। समापन पर अधीक्षक डॉ. संतोष यादव ने फायर टीम का आभार जताते हुए ऐसे प्रशिक्षण को आपदा प्रबंधन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *