
वाराणसी। वसुधैव कुटुम्बकम के द्रष्टा, देश धर्म, सनातन आर्य सभ्यता-संस्कृति के रक्षक विश्व प्रसिद्ध यशस्वी प्रधानमंत्री व वाराणसी के सांसद नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर कुष्ट आश्रम में फल और पुष्टाहार का वितरण किया। विनोद पांडेय भैयाजी के नेतृत्व में रविवार को स्वामी विवेकानन्द प्रवास स्थल के संरक्षण हेतु संघर्षरत अधिवक्ता व व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73वें जन्मदिवस पर उनके स्वास्थ्य व शतायु रहने की ईश्वर से प्रार्थना की। श्री गंगा कुष्ठ आश्रम (नई बस्ती भदऊं) के संरक्षक शंभू नाथ के कुष्ठ आश्रम में विजय पांडेय (दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक) व शिवप्रसाद गुप्त राजकीय चिकित्सालय कबीरचौरा में असहाय मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु नर सेवा नारायण सेवा के भाव से फल जिसमें 72 दर्जन केला व 72 किलो सेब और पुष्टाहार का वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष (बनारस बार एसोसिएशन) राजेश मिश्रा, विनोद पांडेय भैयाजी, रामजी कन्नौजिया, रवि प्रकाश बरनवाल, मिलिन्द श्रीवास्तव, विजय सिंह, विन्ध्याचल चौबे, राजेश कुमार सिंह,राजेश तिवारी, अक्षयवर आदि थे।
