
वाराणसी।अबेकस सीखों डाट काम एवं श्री गणेश चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
यह प्रतियोगिता आनलाइन और आफलाइन की गई । इस प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी लेखनी से सभी के मन को मोह लिया।इस प्रतियोगिता में 3 वर्ष से लेकर 15 वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं ने अपने – अपने हुनर का प्रदर्शन किया अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में सबसे अच्छा लिखावट बिना किसी गलती किए लिखने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।
विजेता आराध्या कुमारी,वेद सिंह और श्रेयांश,उन्मय प्रजापति,अद्वविका यादव संस्था के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल ने सभी विजेता छात्र छात्राओं को सील्ड देकर पुरस्कृत किया ।
इस अवसर पर संस्था की कार्यकर्ता श्रीमती सरिता अग्रवाल ने बताया कि अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को अंग्रेजी लेखन से जोड़कर आज के समय के लिए तैयार करना। सभी छात्र-छात्राओं के लिखावट को सुंदर, स्पष्ट और पढ़ने योग्य लिखना विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। प्रतियोगिता न केवल छात्र-छात्राओं के लिखावट में सुधार करती हैं बल्कि बच्चों में एकाग्रता, धैर्य और सूक्ष्म मोटर कौशल को भी बढ़ाती हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है, जो शिक्षा के क्षेत्र में उनकी नीव को मजबूत करता है।
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता छात्रों को सुंदर और स्वच्छ लिखने के लिए प्रेरित करती है, जिससे उनकी स्पेलिंग और अक्षरों की बनावट में सुधार होता है। अच्छी लिखावट का अभ्यास बच्चों के मन को शांत करता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ाता है साथ ही रचनात्मकता को बढ़ावा देता है। प्रतियोगिता में भाग लेने और जीतने से छात्रों में आत्म विश्वास बढ़ता है और उन्हें अपने लेखन कौशल पर गर्व करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। लिखने की प्रक्रिया में हाथ और उंगलियों की मांसपेशियों का उपयोग होता है, जो बच्चों के मोटर कौशल और समन्वय को विकसित करता है। सुलेख प्रतियोगिता में अक्षर संरचना, रिक्ति और समग्र प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है, जो विद्यार्थियों को सुधार के क्षेत्र बताता है।अच्छी लिखावट के लिए धैर्य की आवश्यकता होती है, जो छात्रों में अनुशासन की भावना विकसित करती है। यह प्रतियोगिता डिजिटल युग में भी सुंदर लेखन की कला को जीवित रखने और छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया। संस्था के सदस्य रवि , किशन, आरती , शुशील, सुषमा, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।
