वार्डेन एवं स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का समापन 

 

वाराणसी। जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा सत्येन्द्र कुमार के निर्देशन तथा एडीएम (सिटी) आलोक कुमार वर्मा की देखरेख में नागरिक सुरक्षा कार्यालय चेतगंज में आयोजित सात दिवसीय वार्डेन एवं स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। अंतिम दिन परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. ईशांत सोनी रहे। उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि तीन चरणों में 360 स्वयंसेवक प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर बनाएं गए। जिन्हें

आपदा प्रबंधन, राहत-बचाव, प्राथमिक उपचार, संचार तथा नागरिक सुरक्षा से जुड़ी तकनीकों का व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। संयोजन उप नियंत्रक जेडी सिंह तथा संचालन एडीसी इरफानुल होदा और विवेक कुमार राय ने किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह, चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता, डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल, डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, कन्हैया लाल, वीवी सुंदर शास्त्री, सीबी सिंह, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल, सम्पूर्णानंद मिश्रा, सुनील कुमार, विद्यासागर पांडेय और संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *