वाराणसी। ॐ साँई सेवा संस्थान के तत्वावधान में लगातार 17वें वर्ष साँई बाबा की भव्य शोभायात्रा (पालकी) 11 बुधवार को सुबह 10 बजे साँई मंदिर नदेसर से निकलेगी। साईं मंदिर के अखिलेश सिंह ने बताया कि शोभायात्रा नदेसर से प्रारम्भ होकर घौसाबाद, चौकाघाट, पियरिया पोखरी, तेलियाबाग, आनंद मंदिर सिनेमा, अंधरापुल, नदेसर चौराहा, मिंट हाउस और राजा बाजार होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुँचेगी। रात्रि 8 बजे तक साँई भंडारा और सायं 6 बजे से भजन संध्या एवं झांकी प्रस्तुत की होगी। शिरडी साँई मंदिर के नागेश बाबा भी शोभायात्रा में शामिल होकर दर्शन देंगे। शोभायात्रा का शुभारंभ पद्मश्री डॉ. रजनीकांत द्विवेदी करेंगे। समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में अखिलेश सिंह, त्रिलोकी नाथ खत्री, अजीत सिंह, पंडित अखिलेश तिवारी व विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।
