अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार मंगलवार का दिन अंक ऊर्जा के स्तर पर काफी गतिशील और परिवर्तनकारी रहेगा।
आज की कुल ऊर्जा भावनाओं , जीवन में सफलता,सहयोग, संतुलन, और रिश्तों की ओर इशारा कर रही है।
इस दिन कुछ मूलांकों के लिए रिश्तों में मिठास बढ़ेगी, तो कुछ लोगों को धैर्य और मेहनत का फल मिलेगा और कुछ के लिए नए अवसरों की शुरुआत होगी।
आइए जानते है मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और उन्हें किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा
मूलांक 1: आत्मविश्वास बढ़ेगा परन्तु सावधानी बरतें जिस किसी का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है वे मूलांक 1 के होते है आज मूलांक 1 वाले लोगों को अपने फैसलों में मजबूती महसूस होगी । काम के मामले में आपकी राय को अहमियत मिलेगी और कोई पुराना अटका काम आगे बढ़ेगा लेकिन आपको पैसों को खर्च करने में पूरी सावधानी बरतनी होगी- किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें।अपने मेंटल हेल्थ पर फोकस करें, ज्यादा तनाव लेने से बचें। जंक फूड से दूर रहें। पॉजिटिव सोच रखें और नई शुरुआत को अपनाएं। दिन आपका संतुलित और प्रोग्रेसिव रहेगा।
उपाय: सूर्य को लाल चंदन पानी में मिलाकर अर्घ्य दें।
मूलांक 2: भावनाओं और प्रेम का दिन है ।
जिस किसी का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है वे मूलांक 2 के होते हैं इस दिन जन्मे लोग आज के दिन दिल से जुड़े मामलों में ज्यादा सक्रिय रहेंगे। लव लाइफ में रोमांस और खुशियां बढ़ेंगी। पति पत्नी मिलकर अच्छे पल का अनुभव करेंगे । काम का बोझ बढ़ा रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। सेहत के प्रति थोड़ी सावधानी रखें । दिन समृद्धि और प्यार से भरा रहेगा।
उपाय: दूध का दान करें।
मूलांक 3: स्वास्थ्य और रोमांस का दिन रहेगा जिस किसी का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है वे मूलांक 3 के होते हैं इस दिन जन्मे लोग यानी मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य और रिश्तों पर फोकस रखने वाला रहेगा। सेहत का ख़ास ध्यान रखें । लव लाइफ में रोमांस और क्वालिटी टाइम का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं। व्यापार में सफलता भी मिलेगी। अनुशासन बनाए रखें। दिन पॉजिटिव और संतुलित रहेगा।
उपाय: कलाई में रक्षा सूत्र बाँधकर घर से बाहर निकलें।
मूलांक 4: संतुलन और फिटनेस का दिन।
जिस किसी का भी जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 4 के होते हैं । इस दिन जन्मे लोग आज मेहनत और संतुलन पर ध्यान दें। लव लाइफ में पार्टनर के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा और आप इसका भरपूर आनंद लेंगे । ऑफिस में काम को पूरी ईमानदारी और सावधानी से पूरा करेंगे, आपको अपने काम और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखना होगा ।आज अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें। सेविंग्स पर फोकस रखें। दिन स्थिर और प्रगतिशील रहेगा।
उपाय: जौ का दान करें।
मूलांक 5: क्रिएटिविटी और ग्रोथ का दिन है आज का जिसका भी जन्म 5, 14 या 23 तारीख को होता है वे मूलांक 5 के होते हैं इस दिन जन्मे लोग यानी मूलांक 5 वाले जातक कि क़िस्मत, बुद्धि और क्रिएटिविटी दिन भर भरपूर रहेगी । नई जिम्मेदारियां आपकी स्किल को निखारेंगी। करियर में ग्रोथ और सामाजिक तौर पर प्रगति के योग बन रहे हैं। पैसों को स्मार्ट तरीके से हैंडल करें। दिन दिलचस्प और फायदेमंद रहेगा। नए अवसरों को हाथ से ना जाने दें।
उपाय: अपने काम पर फ़ोकस रखें किसी भी काग़ज़ पर साइन करने से पहले काग़ज़ को ध्यान से पढ़िए
मूलांक 6: कुछ नया करने और सावधानी बरतने का दिन जिस किसी का भी जन्म।
6, 15 या 24 तारीख़ को होता है वे सभी मूलांक 6 वाले के होते हैं ।मूलांक 6 के जातक आज प्रोडक्टिव रहेंगे। पैसों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन चिंता न करें। दिन खत्म होने तक सब ठीक हो जाएगा। रिश्तों में स्थिरता रहेगी। दिन संतुलित और फायदेमंद रहेगा।
उपाय: सफेद वस्त्र धारण करें।
मूलांक 7: स्ट्रेस मैनेजमेंट और शांति का दिन रहेगा जिस किसी का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को होता है वे मूलांक 7 के होते हैं इस दिन जन्मे लोग आज स्ट्रेस दूर करने के लिए योग या ध्यान का सहारा लें। दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम में क्लाइंट या सहकर्मी से नाराज़ हो सकते है। लेकिन धैर्य रखें। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन विचारशील और शांत रहेगा।
उपाय: काले रंग के कपड़े पहनें से बचें माता या माता समान किसी महिला का आशीर्वाद लें कर दिन की शुरुआत करें ।
मूलांक 8: भाग्य और रोमांस का दिन।
8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है मूलांक 8 वाले जातकों को आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है । करियर में नए मौके मिलेंगे । लव लाइफ अच्छी होगी । रिश्ते में खुशहाली आएगी। कार्यालय की राजनीति से दूर रहें अन्यथा पुलिस केस में उलझ सकते हैं । दिन मिला-जुला लेकिन सकारात्मक रहेगा।
उपाय: गाय को रोटी खिलाए और गुड़ का दान करें।
मूलांक 9: प्रोडक्टिविटी और ईमानदारी का दिन रहेगा 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है मूलांक 9 वाले आज प्रोडक्टिव रहेंगे। प्रेम के मामलों में ईमानदार रहें। ऑफिस में जो भी काम करना होगा उसे पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाएं। अपने लक्ष्य पर दृढ़ रहें सोच समझकर निर्णय लें गें । दिन ऊर्जावान और सफल रहेगा।
उपाय: घर से निकलते वक़्त बोड़ो का आशीर्वाद लें तथा फल का दान करें।
