वाराणसी। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को न्यायालय परिसर स्थित मनोरंजन कक्ष में 22 फरवरी को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन हेतु जनपद स्तर पर गठित न्यायिक एवं प्रसाशनिक समिति के साथ संयुक्त बैठक आयोजित हुई। जिसमें न्यायिक समिति के नोडल अधिकारी अनिल कुमार शुक्ल, सदस्य देवकान्त शुक्ला, ए०डी०जे०/विशेष, ए०डी०जे०/विशेष सर्वजीत कुमार न्यायाधीश एंटीकरप्शन -01, न्यायाधीश (एस०सी०/एस०टी०) एक्ट, श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, ए0डी0जे0-03, सिंह, ए०डी०जे०-01 (गैंगेस्टर एक्ट), यजुवेन्द्र विक्रम सिंह, ए०डी०जे०- 05 (एम0पी0/एम० एल०ए०), आलोक कुमार, ए0डी0जे0-06 मनीष कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हितेश अग्रवाल, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं प्रसाशनिक समिति के नोडल अधिकारी रवि शंकर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, पंकज कुमार मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं गिरीश चन्द्र दूबे, समाज कल्याण अधिकारी एवं समस्त विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गयी एवं विभागवार योजनाओं के अनुसार मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में समस्त विभागों को आम जन के हित लाभ हेतु अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं संबंधित विभाग से उनके लाभार्थियों को संबंधित लाभ प्रदान किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया एवं जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे जनपद वाराणसी में उक्त शिविर के व्यापक प्रचार- प्रसार हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *