
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर में केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जितेन्द्र कुमार ने अतिथियों और ग्राहकों का स्वागत करते हुए बैंक की विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी दी और ग्राहकों से अधिक से अधिक बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में यूनिवर्सल सोम्पो के एरिया मैनेजर अनुभव प्रभाकर और शिवम श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को सामान्य बीमा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा बीमा के महत्व पर प्रकाश डाला। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शाखा परिसर में हेल्थ कैम्प का भी आयोजन किया गया, जिसमें 110 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया गया। इस दौरान बैंक के विवेक प्रकाश, चंदन सिंह, उर्मिला, प्रहलाद वर्मा, अजीत शुक्ला और लालू कन्नौजिया समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्राहकों की भी अच्छी भागीदारी रही, जिनमें डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. राजेश, पवन मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, राजवंश सिंह, मृदुल दास और रमेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
