
वाराणसी। बुधवार को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी, पड़ाव, वाराणसी में कक्षा 12 के छात्र, छात्राओं का विदाई समारोह (फेयरवेल) बड़े़ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
कक्षा 11 के छात्र, छात्राओं ने कक्षा 12 के समस्त विद्यार्थियों को टाइटल दे करके सम्मानित किया तथा भावभीनी बिदाई दी।
कक्षा 12 के बच्चों ने केक काटकर अपने परीक्षा में जाने के लिए प्रधानाचार्या एवं विद्यालय प्रबन्धन द्वारा आर्शीवाद प्राप्त किया।
सर्वप्रथम सरस्वती जी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं सोसाइटी के सचिव मुकुल पाण्डेय ने बच्चों को ये बताया कि किस तरह परीक्षा में आप सहभागिता करेंगे एवं कैसे परीक्षा में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। जीवन में कहां-कहां संघर्ष एवं उतार – चढ़ाव की घड़ी आएगी तो आप अपने शिक्षकों को याद करके कठिन घड़ी को पार कर लेंगे। प्रधानाचार्या ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों को आर्शीवाद दिया एवं उनको शुभकामनाएं दी कि वो परीक्षा में सर्वाेत्तम अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हों।
कार्यक्रम में मिस फेयरवेल संजली कुमारी कक्षा 12 कला वर्ग तथा मिस्टर फेयरवेल मयंक यादव कक्षा विज्ञान वर्ग रहे।
