
यह दिन मूलांक 1-9 वाले जातकों के लिए मिश्रित फल देने वाला होगा । आज का दिन नेतृत्व, आत्म-विकास और करियर में नए अवसरों का है।
मूलांक 1 जिस किसी का भी जन्म 1, 10, 19, 28 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 1 के होते हैं मूलांक 1 वालों को करियर में नई ऊंचाइयां पाने का मौका मिलेगा,आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लेकिन आपको अहंकार से बचना होगा अन्यथा सभी कार्य बिगड़ सकते हैं।
उपाय: पीला धागा सीधे हाथ (राइट हैंड) में चार बार घुमाकर बांधे
मूलांक 2 जिनका भी जन्म 2, 11, 20, 29 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 2 के होते हैं मूलांक 2 आज आपको साझेदारी में लाभ मिलता दिख रहा है । आपको फरवरी माह में भाग्य का सहयोग मिलेगा, मन शांत रहेगा सभी कार्य थोड़ी सी मेहनत से पूरे हो जाएंगे।
उपाय: आज पूरे दिन चांदी का एक ठोस टुकड़ा अपने साथ रखें
मूलांक 3 जिसका भी जन्म 3, 12, 21, 30 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 3 के होते हैं मूलांक 3 आज आपके ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति। करियर में पदोन्नति के योग हैं। यदि आप मकान या दुकान की तलाश में थे तो आज नया मकान या दुकान भी प्राप्त हो सकता है
उपाय: आज आप जल पी कर घर से बाहर निकले ।
मूलांक 4 जिस किसी का भी जन्म 4, 13, 22, 31 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 4 के होते हैं मूलांक 4 आज पहले जो काम अचानक रुका हुआ था वे शुरू हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी, आपको धैर्यपूर्वक कार्य करना होगा।
उपाय: शहद का दान करें इससे आपके कार्य के सफल होने में मदद मिलेगी।
मूलांक 5 जिसका भी जन्म 5, 14, 23 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 5 के होते हैं मूलांक 5 आज आपको बिजनेस में फायदा मिलता दिख रहा है , यदि आप कहीं नौकरी करते हैं तो आपको नए अवसर मिलेंगे। बातचीत से काम बनेंगे अतः लोगों से मिलें और अपनी बात लोगों के सामने रखें ।
उपाय: आज गौसेवा करें इससे जो मन और विचार जो इधर उधर भाग रहे हैं उन दोनों को शान्ति मिलेगी
मूलांक 6 जिस किसी का जन्म 6, 15, 24 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 6 के होते हैं आज यदि रिश्तों में तनाव और गलतफहमियां बढ़ रही थीं तो रिश्तों में सुधार होगा तनाव खत्म होगा प्रेम बढ़ेगा, लेकिन आज आपको आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें ने होंगे अन्यथा आप कर्ज में डूब जाएंगे
उपाय: सफेद मिठाई और सफेद फूल मां लक्ष्मी को समर्पित करें
मूलांक 7 जिस किसी का भी जन्म 7, 16, 25 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 7 के होते हैं मूलांक 7 आज का दिन मेहनत करने का है मेहनत से सफलता प्राप्त होगी तथा रचनात्मकता बढ़ेगी और व्यापार तथा नौकरी में स्थिति मजबूत होगी।
उपाय: आज नहाने के पानी में गुलाब जल डालकर नहाएं यह पूरे दिन आपको ऊर्जा प्रदान करेगा ।
मूलांक 8 जिसका भी जन्म 8, 17, 26 तारीखको होता है के सभी मूलांक 8 के होते हैं ।
मूलांक 8 वालों को आज अपने काम में थोड़ा संघर्ष का सामना करना होगा, लेकिन अंत में उन्हें सफलता मिलेगी। पूरे दिन धैर्य से काम लें। किसी को कोई भी अपशब्द न कहें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है।
उपाय: घर से निकाल कर कुछ कदम पूर्व दिशा की तरफ चले फिर अपने काम पर जाएं
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 9 के होते हैं मूलांक 9 वाले लोगों की उत्साह और ऊर्जा बढ़ेगी। यदि धन का निवेश करते हैं तो इस निवेश में लाभ होगा, प्रॉपर्टी के काम बनेंगे नया मकान या दुकान लें सकते हैं।
उपाय: पीले रंग के वस्त्र का दान करें
