वाराणसी। नदेसर स्थित ॐ साँई मन्दिर में साँई बाबा का 17वाँ वार्षिक श्रृंगार महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मन्दिर परिसर को सुगंधित फूलों और आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। शिरडी से पधारे श्री नागेश बाबा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र रहे। दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक हजारों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। सायं 6 बजे से भजन संध्या और आकर्षक झांकियों ने समां बांध दिया। समाजसेवियों का सम्मान किया गया। पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्त जयकारा लगाते चल रहे थे। शुभारम्भ पद्मश्री डॉ. रजनीकांत द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर डा. अखिलेश सिंह,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, त्रिलोकी नाथ खत्री, अंजीत सिंह, राहुल प्रकाश, पं. अखिलेश तिवारी, मुन्ना माली, डा. अविनाश सिंह, अनिल यादव, संजय राय, विनय सिंह अरोड़ा, डा. जी.पी. राय, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्यारे लाल सोनकर, बिजेन्द्र सोनकर, सौम्या जी, नितेश राय (सोनू), गौरव सिंह, राजकुमार जायसवाल, संजीव जायसवाल, विक्रान्त राय, आलोक भसीन, संजय सेठी, उदित राज गड़िया, विवेक सूद, मून तिवारी, शिवशंकर गुप्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *