
मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 तक के जातकों के लिए
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक के जरिए किसी भी जातक के भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। साथ ही जातक के दैनिक जीवन से जुड़ी बातों का भी पता लगाया जा सकता है। मूलांक , 1 से 9 अंक के बीच में होते है, जिसे जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है।
मूलांक 1
जिस किसी का भी जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 1 के होते हैं ।
मूलांक 1 आज आप किसी भी मामले में जल्दबाजी ना दिखाएं, खासकर कार्यक्षेत्र में । आज आप जो भी फैसला लें खुब सोच-समझकर लें । आज आपको नए विचार आएंगे, जो सकारात्मक साबित हो होंगे। आप आज अपने शब्दों में नरमी रखेंगे । कामकाज में बुजुर्गों का योगदान आपके कार्य को सफल बनाने में मदद करेगा। आज पूरे दिन हल्की भागदौड़ रहेगी।
उपाय – घर में बना हुआ खाना खाएं और पानी खूब पिएं।
मूलांक 2
जिस किसी का भी जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 2 के होते हैं
मूलांक 2 के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। दूसरों के साथ आज आप भवानात्मक और समझदारी के साथ बातचीत करेंगे , जिसका परिणाम आपको सकारात्मक ऊर्जा से भर देगा । आज छोटी से छोटी बातें भी आप पर गहरा प्रभाव डालेगी। परिवार हो या ऑफिस आज आप सबको साथ लेकर चलेंगे। कारोबार में तरक्की होगी लम्बे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा ।
उपाय – तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें और भोजन हल्का लें।
मूलांक 3
जिस किसी का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 3 के होते हैं
मूलांक 3 के जातकों के लिए आज का दिन काफी उत्तम रहने वाला है। आज आप जो भी काम करेगा उसके परिणाम सकारात्मक होंगे । आज आपको परिवार और मित्रगण का पूरा सहयोग मिलेगा। आफिस और घर दोनों जगह आपके काम में आपकी तारीफ होगी। नए विचार आएंगे और ये विचार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता भी दिलाएँगे
उपाय – पीला चंदन माथे पर लगा कर घर से बाहर निकलें
मूलांक 4
जिस किसी का भी जन्म किसी भी माह की 4,13, 22 या 31 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 4 के होते हैं
मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा । यदि आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि आज धैर्य और मेहनत के साथ किए कार्यों में सफलता मिलेगी। काम को व्यवस्थित ढंग से करने के लिए आप अपने काम पर फोकस करेंगे। कोई आपके बारे में क्या कहता है, इसकी परवाह ना करें।
उपाय – पूरे दिन में ऊर्जा बनी रहे इसके लिए जल का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
मूलांक 5
जिसका भी जन्म किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 5 के होते हैं
मूलांक 5 वाले आज काफी उत्साहित और ऊर्जावान रहेंगे। कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा काम के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा । आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसे कंट्रोल करना जरूरी है।
उपाय – आज आप बिना सोचे समझे कोई वादा ना करें। अन्यथा भविष्य में यह आपके दुःख का कारण बन सकता है
मूलांक 6
जिसका भी जन्म किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 6 के होते हैं
मूलांक 6 वाले जातक आज का दिन भावनात्मक रहेगा। किसी अपने की याद परेशान करेगी । पति-पत्नी में अच्छी और मन को शांत करने वाली बातचीत होगी। आज आप दूसरों की मदद करेंगे, जिससे आपकी चारों ओर प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग है।
उपाय – रात में ऑयली फूड खाने से बचें।
मूलांक 7
जिसका भी जन्म किसी भी माह की 7, 16 या 25 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 7 के होते हैं
मूलांक 7 वाले लोग आज खुद के साथ समय बिताना चाहेंगे। गहराई से सोचने और खुद को समझने के लिए आज का दिन अच्छा है। यदि आप रिसर्च, पढ़ाई या आध्यात्मिक कार्यों से जुड़े हुए हैं तो इन कार्यों में आपका मन लगेगा। आर्थिक मामलों में जल्दबादी से फैसला लेना आपके धन को नुकसान में डाल सकता है। अतः सोच-समझकर निर्णय लें।
उपाय – सफेद रंग के कपड़े पहन कर दिन की शुरुआत करें
मूलांक 8
जिसका भी जन्म किसी भी माह की 8, 17 या 26 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 8 के होते हैं
मूलांक 8 वालों की आज जिम्मेदारी थोड़ी बढ़ेगी । कामकाज के सिलसिले में आज सुबह से ही भागदौड़ बनी रहेगी। काम में मेहनत ज्यादा लगेगी और परिणाम धीरे-धीरे दिखेंगे। परंतु आपके उद्देश्य की पूर्ति होगी
उपाय – सरसों के तेल का दान करें
मूलांक 9
जिसका भी जन्म किसी भी माह की 9,18 या 27 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 9 के होते हैं
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन बेहद सुखद रहेगा। आज के दिन सभी काम समय पर पूरे होंगे । कोई पुरानी शारीरिक समस्या समाप्त होगी । आप आज जो भी मेहनत करेंगे उसका रिजल्ट तुरंत मिलेगा । फील्डवर्क, फिटनेस या स्पोर्ट्स से जुड़े लोग खास प्रगति करेंगे। धन और करियर में फायदा मिलेगा। गुस्से पर कंट्रोल रखें।
उपाय – आज आप लाल रंग के कपड़े पहनने से बचें
