वाराणसी। श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय, वाराणसी के रक्तकेन्द्र परिसर में कल दिनांक 13 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे से वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन प्रस्तावित है। इस शिविर में चिकित्सालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। अपर निदेशक/प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि रक्तदान से प्राप्त रक्त जननी सुरक्षा योजना से आच्छादित मरीजों, थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों, जीवनपर्यंत रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों, लावारिश एवं कैदियों के लिए संजीवनी साबित होगा।
चिकित्सालय प्रशासन ने आम जनमानस से भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की है।
