अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। साथ ही व्यक्ति के दैनिक जीवन से जुड़ी बातों का भी पता लगाया जा सकता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच में होते है, जिसे जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है।
मूलांक 1
जिस किसी का भी जन्म माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 1 के होते हैं
मूलांक 1 आज का दिन आपके लिए एक महत्वपूर्ण दिन साबित होगा सभी कार्य थोड़ी सी मेहनत से पूरे होंगे । पति-पत्नी में प्यार बढ़ेगा। बच्चों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें।
उपाय – 5 हरी इलायची अपने साथ रख कर ही घर से बाहर निकले।
मूलांक 2
जिस किसी का भी जन्म किसी भी माह की 2,11,20 या 29 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 2 के होते हैं
मूलांक 2 के लिए आज का दिन सफलता से भरा हुआ होगा। लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे जिसका परिणाम आपको आपके व्यापार या नौकरी दोनों में मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
उपाय – तला-भुना खाने से बचें। 108 बार ऊं नमः शिवाय का जाप करें।
मूलांक 3
जिस किसी का जन्म किसी भी माह कि 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 3 के होते हैं
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है।आज आप जो भी काम करेगा उसके परिणाम सकारात्मक होंगे । आज आपको अपनी वाणी में संयम रखने की आवश्यकता है। धन निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
उपाय – नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें
मूलांक 4
जिसका भी जन्म किसी भी माह कि 4,13, 22 या 31 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 4 के होते हैं
मूलांक 4 आज आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित कर सकती है। तनाव से दूर रहें और छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। शाम तक स्थिति संभल जाएगी।
उपाय – हल्का भोजन और थोड़ी सैर फायदेमंद रहेगी।
मूलांक 5
जिसका भी जन्म किसी भी माह कि 5, 14 या 23 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 5 के होते हैं
मूलांक 5 आप आज परिवार वालों के साथ समय अच्छा बितेगा। पहले से चले आ रहे कुछ विवादों को आप आज बातचीत से हल करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी । आज के दिन आपको डाइजेशन पर ध्यान देना चाहिए आपको कुछ भी खाने से उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए।
उपाय – आज के रूटीन में एक्सरसाइज और योग शामिल करें।
मूलांक 6
जिसका भी जन्म किसी भी माह कि 6, 15 या 24 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 6 के होते हैं
मूलांक 6 आज आप अपने फैसलों पर अडिग रहेंगे। आपका मन क्रिएटिव कामों में लगेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहे, इसके लिए आपको परिवार के सभी सदस्यों का साथ देना बेहद जरूरी है साथ ही दूसरे की भावनाओं को भी समझना बेहद जरूरी है। किसी से भी उम्मीदें बहुत ज्यादा ना बढ़ाएं। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय – आज आप शांति और सकारात्मक को अपनाएं
मूलांक 7
जिसका भी जन्म किसी भी माह कि 7, 16 या 25 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 7 के होते हैं
मूलांक 7 आज आपका मन अशांत रहेगा बहुत से विचार एक साथ चलेंगे। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें। इससे मानसिक थकान दूर होगी । समय पर सोने की कोशिश करें।
उपाय – कम बोलें दूसरों की बात ध्यान से सुनें
मूलांक 8
जिसका भी जन्म किसी भी माह कि 8, 17 या 26 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 8 के होते हैं
मूलांक 8 आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन इससे जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। धैर्य रखें, मेहनत जरूर रंग लाएगी। आज का दिन मेहनत करवाने वाला होगा और यही मेहनत आपके भविष्य को बेहतर बनाने में आपकी मदद करेगी ।
उपाय – सुबह मेडिटेशन या प्राणायाम फायदेमंद रहेगा।
मूलांक 9
जिसका भी जन्म किसी भी माह कि 9,18 या 27 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 9 के होते हैं
मूलांक 9 आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें। पर्याप्त नींद लें और गुस्से पर कंट्रोल रखें। आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा । यदि आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि आज धैर्य और मेहनत के साथ किए कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय – घर से कुछ मीठा खा कर निकलें यदि डॉक्टर ने मीठा खाने से मना किया है तो मीठी खाने की वस्तु को अपने ऊपर से 7 बार वार कर किसी सूनसान जगह पर रख दें।
