रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी। वसंत कन्या महाविद्यालय के तत्वावधान में 14 से 17 फरवरी2026 तक वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव के निर्देशन तथा खेल प्रभारी डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी।

महोत्सव के अंतर्गत शॉट पुट, ऊंची कूद, लंबी कूद, ताइक्वांडो, कैरम, बैडमिंटन, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही अंतर विश्वविद्यालय/महाविद्यालय स्तर पर बेसेंट मैरी कॉम कबड्डी टूर्नामेंट, मेडम हेलेना ब्लावाट्स्की वॉलीबॉल टूर्नामेंट तथा कोनेरू हम्पी चेस टूर्नामेंट का भी आयोजन होगा।

छात्राओं का उत्साहवर्धन करने हेतु अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, प्रो. बी.सी. कापरी, विमला सिंह, प्रो. संजय सोनकर, डॉ. लिनेट खाका, सर्वेश कुमार पाण्डेय तथा वेद श्री शास्त्री की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षणिक एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों के लिए फन गेम्स से की जाएगी।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार खेल महोत्सव का उद्देश्य छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ खेल भावना को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *