
रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं समाज सेवक वी वी सुंदर शास्त्री जी ने शुक्रवार को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रकाश नारायण सिंह जी को सम्मानित किया।
बंगाली टोला इण्टर कालेज के प्रधान अध्यापक बृजेश मणि पांडेय जी सर्व सम्मति से वी वी सुंदर शास्त्री जी को पुरातन छात्र संगठन के अध्यक्ष घोषित किए। घोषणा होते ही समस्त अध्यापक एवं छात्रों ने बधाई दी।
कार्यकम का संचालन उप प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परीक्षा प्रभारी सुनील कुमार सिंह, दीनानाथ राम, सचिन अग्रवाल, श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव , बृजेश कुमार सिंह सहित अनेकों अध्यापक थे।
