वाराणसी। श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा में चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों द्वारा एक विशेष वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों, रेजिडेंट्स, इंटर्न्स, नर्सिंग संवर्ग, पैरामेडिकल तथा अन्य तकनीकी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी होगा। आयोजन का उद्देश्य रक्त की उपलब्धता बढ़ाना और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। चिकित्सालय प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे मानवीय सेवा की सराहनीय पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *