
वाराणसी। पहड़िया स्थित राजभर व वनवासी बस्ती में मीरा फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद व गरीब बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को बैग, पानी की बोतल, टिफिन व अन्य शैक्षणिक सामग्री दी गई। बच्चों ने कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की। नन्हीं रूही की कविता ने सभी का मन मोह लिया। शिवांगी, जिगर, नीरज, नंदिनी और खुशी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। मुख्य अतिथि अथर्व रहे। बच्चों द्वारा अथर्व को अपने हाथों से बनाया कार्ड भेंट करना सबसे भावुक क्षण रहा। संस्था के सदस्यों ने इसे शिक्षा से जोड़ने और बच्चों तक खुशियाँ पहुँचाने की सार्थक पहल बताया। इस अवसर दीपशिखा,विजय,अजय, अथर्व, पियूष, रक्षा, सुनील, सुमन, शशांक, सुरभि, त्रिशिका, सुधीर, प्रीति, श्रेय, नवीन और नीतू,संजय,मनोज आदि थे।
