ज्योतिष शास्त्र की तरह अंकज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर जन्म तिथि के अनुसार मूलांक या भाग्यंक होता है।

जानते हैं अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल से 15 फरवरी 2026 दिन रविवार कैसा रहेगा सभी मूलांक वालों के लिए

 

मूलांक 1

जिस किसी का भी जन्म किसी भी माह कि 1,10,19 या 28 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 1 के होते हैं ।

मूलांक 1 यह शिवरात्रि आपको ज्ञान और अनुभव से परिपूर्ण करेगी जो भी काम करेंगे उसका रिजल्ट आपके पक्ष में आयेगा रूकें हुए कार्य पूरे होंगे।

उपाय – शिवलिंग पर शहद अर्पित करें मन ही मन ऊं नमः शिवाय का जाप करें।

 

मूलांक 2

जिस किसी का भी जन्म किसी भी माह कि 2,11,20 या 29 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 2 के होते हैं

मूलांक 2 आज का दिन आपके जीवन में परिवर्तन लेकर आयेगा आप सुबह से ही एनर्जी से भरे हुए रहेंगे। धन से संबंधित सभी विवाद में आपको सफलता मिलेगी

उपाय – शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और ॐ शब्द का उच्चारण दिन भर मन ही मन करें

 

मूलांक 3

जिस किसी का भी जन्म किसी भी माह कि 3,21,21 या 30 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 3 के होते हैं

मूलांक 3 आज आप ओवर कांफिडेंस में अपने बनते हुए काम को पूरा होने से पहले ही बिगाड़ देंगे कम को सही करने के लिए घर के किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।

उपाय – स्नान के जल में दूबा की घास डाल कर स्नान करें। शिवलिंग पर सफेद फूल और गन्ने का रस चढ़ाएं

 

मूलांक 4

जिस किसी का भी जन्म किसी भी माह कि 4,13,22 या 31 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 4 के होते हैं

मूलांक 4 आज का दिन शान्ति और धैर्य रखने का है। कोई विपक्षी व्यक्ति आपको मानसिक और शारीरिक नुकसान पहुंचा सकता है। घर से बाहर निकलते समय अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें अगर आवश्यक न हो तो घर पर रहें।

उपाय – 4 माला ऊं नमः शिवाय नमस्तुभ्यं का जाप शमी के 51 पत्ते ऊं लिख कर शिव लिंग पर चढ़ाएं

 

मूलांक 5

जिस किसी का भी जन्म किसी भी माह कि 5,14 या 23 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 5 के होते हैं

मूलांक 5 आप जिस समय का इंतजार सालों से कर रहे थे वह समय आ गया है व्यापार में वृद्धि होगी यदि आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन होगा ।आपकी सेहत जो काफी समय से ख़राब चल रही थी उसमें सुधार होगा

उपाय – कम बोलें और ध्यान (मैडिटेशन)करें हल्का खाना खाएं यदि संभव हो तो सिर्फ फल ही खाएं

 

मूलांक 6

जिस किसी का भी जन्म किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख़ को होता है वे सभी मूलांक 6 के होते हैं

मूलांक 6 आज आपका दिन आपको बेहतर तरीक़े से व्यापार करने का मौक़ा देगा । आप आज घरेलू कामकाज में व्यस्त रहेंगे घर में उत्साह जैसा माहौल रहेगा नया मकान या दुकान ख़रीदने का विचार बना सकते हैं और इसमें सफलता भी मिलेगी ।

उपाय : शिवलिंग पर जलाभिषेक करें शिव के मंत्र ऊं का 11 माला जप करें ।

 

मूलांक 7

जिस किसी का भी जन्म किसी भी माह की 7, 16 या 25 को होता है वे सभी मूलांक 7 के होते हैं

मूलांक 7 आज का दिन उतार चढ़ाव का रहेगा। आपको आत्मविश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है।काम में आपकी सूझबूझ जटिल काम को भी आसान बना देगी। आप धन निवेश करना चाहते हैं तो दोबारा विचार करना सही होगा अन्यथा धन हानि हो सकती है।

उपाय – मां पार्वती को लाल चुनरी चढ़ाएं, देशी घी से शिवलिंग में अभिषेक करें और ॐ नमः शिवाय का 1 माला जाप करें

 

मूलांक 8

जिस किसी का भी जन्म किसी भी माह कि 8, 17 या 26 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 8 के होते हैं

मूलांक 8 आज का दिन कुशल नेतृत्व और मान-सम्मान पाने का है आज आप अपनी वाणी से सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। धन के सही निवेश के लिए यह समय उपयुक्त है। परिवार में प्यार बढ़ेगा कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

उपाय – शिवलिंग पर जल,दूध, दही, घी, शक्कर और अंग वस्त्र चढ़ाएं

 

मूलांक 9

जिस किसी का भी जन्म किसी भी माह कि 9, 18 या 27 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 9 के होते हैं

मूलांक 9 आज आप में सेवा का भाव दिखेगा । पुरानी और व्यर्थ की चीजों को पीछे छोड़ कर नई शुरूआत करेंगे। जो कार्य आपको बहुत समय से बेचैन कर रहे थे उसका निदान आज मिल जाएगा। आर्थिक मामलों में भावनाओं की जगह तर्क से काम लें और योजना बना कर धन खर्च करें।

उपाय – शिवलिंग पर 11 बेर चढ़ाएं हर बेर के साथ अपनी एक एक समस्या शिव जी से कहते जाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *