वाराणसी। भूमिहार ब्राह्मण समाज की ओर से स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर शनिवार को पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 49 यूनिट रक्तदान किया। श्रुति राय ने पहली बार रक्तदान किया। मनीष शर्मा, राहुल प्रकाश, तनवीर सिंह और आदित्य सिंह समेत अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया। मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह और विशिष्ट अतिथि अस्पताल के सीएमएस डा. आरएस राम मौजूद थे। शिविर का संयोजन संजय कुमार राय तथा डा. अखिलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर एडीसी इरफानुल होदा, अरुण कुमार सिंह, टीपीएन सिंह, डा. अविनाश सिंह,संजय कुमार राय, डा. सदानंद राय, वीरभद्र राय, कविन्द्र नारायण, सुधीर राय, रामजी सिंह, डा.अखिलेश सिंह, अनिल राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, पवन सिंह तथा ब्लड बैंक प्रभारी रमेश राय,वसीम खां आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *