वाराणसी। जनवादी लेखक संघ के 45वें स्थापना दिवस पर शनिवार देर शाम संगठन की वाराणसी इकाई द्वारा एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भोजूबीर स्थित टैगोर टाउन कॉलोनी में संगठन के सचिव डा. महेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर संपन्न हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता नईम अख्तर ने की। संचालन डा. महेंद्र प्रताप सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डा. रामसुधार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। गोष्ठी में जनपक्षधर साहित्यिक परंपरा, सामाजिक सरोकारों में लेखन की भूमिका और समकालीन चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि साहित्य समाज की चेतना को दिशा देने का सशक्त माध्यम है और लेखन का उद्देश्य समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ भी किया, जिसे श्रोताओं ने सराहा। काव्य पाठ के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, मानवीय संवेदनाओं और जनजीवन से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र वाजपेयी, मुजीब अहमद, विपिन कुमार, शंकर आनंद, धनंजय कुमार राज शेखर, आलोक द्विवेदी शास्त्री, सीताराम विक्रांत, अहमद हनीफी तथा कुंवर सिंह कुँवर सहित अन्य रचनाकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *