वाराणसी। शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में पोस्ट ग्रेजुएट (डीएनबी) कोर्सेज के मूल्यांकन के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, नई दिल्ली की केंद्रीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व डॉ अनुज मेहता, विभागाध्यक्ष नेत्र विभाग, महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग हॉस्पिटल ने किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने डीएनबी पाठ्यक्रम से जुड़ी शैक्षणिक व्यवस्थाओं, क्लिनिकल सुविधाओं, उपकरणों, प्रशिक्षण प्रणाली और अभिलेखों का विस्तृत अवलोकन किया। टीम ने प्रशिक्षुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता पर भी संतोष जताया। इस अवसर पर चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक एवं अपर निदेशक डॉ बृजेश कुमार, अधीक्षक डॉ अभिषेक राय, नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कमला प्रसाद, डीएनबी नोडल अधिकारी डॉ सी.पी. गुप्ता, नेत्र विभाग के कंसल्टेंट डॉ प्रदीप कुमार पांडे, डॉ दिनेश सिंह यादव तथा सीनियर कंसल्टेंट एवं डीएनबी कोऑर्डिनेटर डॉ मंगल सिंह यादव मौजूद रहे। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, लखनऊ से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *