
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने राष्ट्रीय संस्कृति व गुणवत्ता वाली शिक्षा पर दिया बल
वाराणसी। नरोत्तम पुर स्थित गोल्डेन इण्डिया पब्लिक स्कूल का तीसरा स्थापना दिवस छात्रों के विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि सर सुंदरलाल चिकित्सालय,आईएमएस के निदेशक प्रो एस एस शंखवार, विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी वाराणसी के सहायक निदेशक व कार्यक्रम प्रमुख अशोक कुमार पाण्डेय रहे।
मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, गोल्डेन इण्डिया पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ विनोद कुमार चतुर्वेदी, सहित अन्य अतिथि गण ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
अतिथियों का स्वागत निदेशक डॉ विनोद कुमार चतुर्वेदी व धन्यवाद प्रकाश प्रधानाचार्या श्रीमती ममता शर्मा ने किया।
स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति, सामाजिक कुरीतियां, मोबाइल, सहित विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति कर उपस्थिति जनों का खूब तालियां बटोरी।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों से कहा शिक्षा के साथ साथ, राष्ट्र के उत्थान में योगदान करें।
