
वाराणसी।डाफी नरोत्तम पुर स्थित गोल्डेन इंडिया पब्लिक स्कूल शनिवार को तीसरा वार्षिक स्थापना दिवस “दृष्टि” सम्पन्न हुआ। यह आयोजन स्कूल परिसर में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि प्रो. एस. एन. शंखवार जी (निदेशक, आईएमएस बीएचयू) विशिष्ट अतिथि श्री अशोक पांडेय जी (सहायक निदेशक, प्रसार भारती – आकाशवाणी), श्री हरिद्वार पांडेय जी (अध्यक्ष, रियल थिंकर एसोसिएशन) तथा पूर्व विधायक रोहनिया श्री सुरेंद्र नारायण सिंह जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।स्कूल के निदेशक डॉ. विनोद चतुर्वेदी जी, उप निदेशक श्री आर. एन. तिवारी, प्राचार्या सुश्री ममता शर्मा, प्रशासनिक प्रबंधक श्री स्वतंत्र कश्यप तथा समन्वयक श्री सौरभ चतुर्वेदी की उपस्थिति में यह समारोह आयोजित रहा।
सम्पूर्ण कार्यक्रम स्कूल निदेशक डॉ. विनोद चतुर्वेदी जी की माता श्रीमती चंद्रा मोहिनी देवी जी के सान्निध्य में रहा।
बच्चों ने अपनी प्रतिभा से समा बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।
स्वास्तिका कश्यप ने ‘ऐ गिरि नंदिनी’ गीत के साथ माँ दुर्गा के रूप में शानदार प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसी क्रम में ‘रक्तबीज’ पर आधारित प्रस्तुति में मां सरस्वती काली के भव्य रूप का दर्शन हुआ तथा अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन अनामिका तिवारी, अर्पिता पांडेय तथा संजना श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर स्कूल के दोनों शाखाओं के शिक्षक गण सर्वश्री शिशिर, सावित्री, अनामिका राय, अर्पिता, लकी, भावना, श्रीकांत, दिव्यांशु, नेहा सिंह, नेहा चौबे, नगमा, एकता, अंजलि, रेणु, रीना घोष, शिव प्रकाश ने सक्रिय रूप से योगदान रहा।
मुख्य अतिथि प्रो. एस. एन. शंखवार जी द्वारा अभिभावकों का सम्मान किया गया, जिससे अभिभावकों में खुशी और गर्व की भावना उमड़ पड़ी।
यह आयोजन स्कूल की सांस्कृतिक विरासत, शैक्षिक उत्कृष्टता तथा समग्र विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है। गोल्डेन इंडिया पब्लिक स्कूल परिवार सभी अतिथिगणों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।
