वाराणसी।दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी), वाराणसी द्वारा मंगलवार को प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (पीएमडीके) के माध्यम से ऐडीप एवं राष्ट्रीय वयोशी योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन सीआरसी केंद्र, खुशीपुर, वाराणसी में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सक्षम काशी प्रांत महिला प्रमुख व सदस्य, राज्य सलाहकार बोर्ड, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन राधा सिंह रही।

कार्यक्रम के दौरान उनका स्वागत आशीष कुमार झा निदेशक सीआरसी वाराणसी द्वारा किया गया।

उन्होंने सीआरसी द्वारा दिव्यांगजनों के लिए प्रदान की जा रही विभिन्न पुनर्वास एवं सशक्तिकरण सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की।

मौके पर मुख्य अतिथि राधा सिंह ने संस्था के निदेशक का आभार प्रकट करते हुए बताया कि सरकार द्वारा दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर व स्वालंबन बनाने की दिशा में अनेक योजनाएं लाई जा रही है। जिसमें की आज यहां सक्षम काशी प्रांत व सीआरसी वाराणसी द्वारा संयुक्त रूप से यह उपकरण वितरण किया गया है ।

इस अवसर पर योजना के अंतर्गत लगभग 13 लाख रूपये मूल्य के सहायक उपकरण पात्र दिव्यांगजनों को वितरित किये गए। इनमे 22 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 10 व्हीलचेयर,6 वॉकर,4 ट्राइसाइकिल, 6 कमोड चेयर, 10 छड़ी एवं 18 बैसाखियाँ आदि शामिल रही। सहायक उपकरण प्राप्त कर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसे उनके दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र से अवनीश सिंह, सीआरसी से नमो नारायण पाठक (सहायक प्राध्यापक, विशेष शिक्षा), आशीष पाराशर (व्याख्याता, फिजियोथेरेपी), अंशु शाही (प्रशासनिक अधिकारी), दिनेश जायसवाल , शशि शर्मा सहित सीआरसी के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *