
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
ज्योतिष की तरफ अंक ज्योतिष से भी व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है । ज्योतिष शास्त्र में राशि और ग्रहों की चाल देख कर किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त होती है उसी तरह अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि देख कर सब कुछ जाना जा सकता है। अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल आपकी जन्मतिथि के आधार पर बता रहीं हैं 16 फरवरी 2026 सोमवार सभी मूलांक वालों के लिए क्या कह रहा है
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 1के होते हैं)
मूलांक 1 आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है, नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं और आपको कार्यक्षेत्र में यश मिलेगा। सहकर्मी का सहयोग और बड़ों का आशीर्वाद आज आपको प्राप्त होता रहेगा
उपाय – सफेद चंदन का माथे पर तिलक लगाकर घर से निकले।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है)
मूलांक 2 आज आपको मानसिक शांति की आवश्यकता है, मेहनत का फल मिलेगा लेकिन जल्दबाजी न करें।
उपाय – चांदी का एक सिक्का पूरे दिन अपने साथ रखें
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है):
मूलांक 3 आज का दिन करियर में आगे बढ़ने और नए विचार लाने के लिए बेहतरीन है, आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।
उपाय – पीले रंग का वस्त्र पहनकर घर से निकलें यदि वस्त्र नहीं पहन सकते तो एक पीली रूमाल अपने साथ रखें परंतु याद रखें इस रूमाल से मुंह न पोंछें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 आज अधिक मेहनत करने का दिन है, किसी भी शॉर्टकट से बचें, गहराई से सोचने और कठोर मेहनत से सफलता मिलेगी।
उपाय – काले कुर्ते को रोटी और चीनी खिलाएं कार्य आसान होंगे।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है)
मूलांक 5 आपका आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा, आपका दिमाग तेज चलेगा जिससे आप समझदारी से भरे फैसले लेंगे।
उपाय – हरे रंग का कपड़ा पहने और किसी गरीब को 5 केले का दान करें
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है ):
मूलांक 6 आज आपको सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा । आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
उपाय – हरे रंग के पेन से बाएं हाथ की हथेली पर 6 लिखें
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होता है)
मूलांक 7 आज आप भाग्यशाली रहेंगे, मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। धन संचय का मौका मिलेगा।यदि मकान या दुकान की तलाश कर रहे थे तो वह पूरी होगी
उपाय – सुबह की पहली रोटी गाय को और शाम की पहली रोटी कुत्ते को खिलाएं
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 आज आप को थोड़े संघर्ष का सामना करना हो सकता है, लेकिन अंत में आपके दिन भर के मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
उपाय – पूरी इमानदारी और लगन के साथ कार्य करें सुबह स्नान के पानी में कुछ सुगंधित फूल डालकर स्नान करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 आज आप में साहस और पराक्रम की अधिकता रहेगी, कार्यों को आसानी से निपटा लेंगे।आज आप अपने काम और बातों से सभी का दिल जीत लेंगे।
उपाय – मंदिर जाएं और वहां लाल चंदन चढ़ाएं।
