
रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवाला घाट स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी के लगभग 700 साधु समाज मंडल तथा 13 अखाड़े के महंतो ने राष्ट्र कल्याण हेतु अपने अखाड़े से चलकर सोनारपुरा, पांडेय हवेली, मदनपुरा, होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पर पहुंचे। हर कोई हर हर महादेव नारे लगाकर चल रहे थे।
यात्रा में प्रमुख रूप से विवेक भारती, अन्नपूर्णा जी, रवि नारायण पूरी, शंकर पूरी, डॉक्टर निर्मल दास जी, ज्ञान सिंह जी सहित अनेकों स्वामी महाराज शामिल रहे।
