
रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।महाशिवरात्रि पर्व पर पाण्डेय हवेली पर तेलेगु समाज के सदस्यों ने शिवभक्तो को फलाहारी वितरित किया गया।जो सुबह से लेकर देर शाम तक कार्यक्रम चलता रहा।
जिसमे कई सैकड़ो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किए।इस पुनीत कार्य में राहगीर भी आगे बढ़कर सेवा किए। चारो तरफ हर हर महादेव, जय श्री राम आदि नारे लगाए जा रहे थे। भक्तो में एक अलग उत्साह भरा हुआ था।
नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड के सदस्यों ने भी सेवा कार्य किया।
सेवा कार्य में भेलूपुर प्रखंड से पोस्ट 04 से भूपेंदर सिंह गिल, सुशीला जायसवाल, श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती देवश्री दत्ता, श्रीमती सुष्मिता भट्टाचार्य, श्रीमती लक्ष्मी भट्टाचार्य, एवं पोस्ट 05 से देवेंद्र सप्तर्षि, नीता डे, बोनाश्री चक्रवर्ती, सहित अनेकों शामिल रहे।
