
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
मूलांक 1 : जिस किसी का भी जन्म किसी भी माह कि 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है वे सभी मूलांक 1 के होते हैं।
मूलांक 1 आज का दिन आपके व्यापार या नौकरी के क्षेत्र में अनुशासन की मांगकर रहा है, जहां सफलता केवल आपकी रणनीति और शांत व्यवहार पर निर्भर करेगी।ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारियां या संचालन के अवसर मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बहुत ही संचालन कुशलता के साथ संभालना होगा। आर्थिक रूप से यह समय लंबी अवधि की योजना बनाने और बचत पर ध्यान देने का है, इसलिए अहंकार में आकर किसी भी वित्तीय जोखिम से बचें। अपनी बड़ी इच्छाओं को पूरा करने की दौड़ में सेहत की अनदेखी न करें और मानसिक थकान कम करने के लिए पर्याप्त विश्राम करें। रिश्तों में मधुरता लाने के लिए अपनी कठोरता त्यागकर पार्टनर की बात सुनें, क्योंकि असली शक्ति तभी बढ़ती है जब उसमें विनम्रता और धैर्य का मेल हो।
उपाय : जोश में या अहंकार में कोई आर्थिक फैसला न लें।
आज आप विनम्रता और धैर्य बनाए रखें। अपने आराध्य देव की पूजा करें
मूलांक 2 : सहयोग और मन की स्पष्टता
(2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
आज आप ऑफिस में सभी के साथ मिलनसार रहेंगे दूसरों का सहयोग करेंगे जो आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपके साथ चला आ रहा विवाद शांत होंगा। आर्थिक रूप से यह आज आप सावधानी रखें , इसके लिए आपको बजट बनाकर चलना होगा और भावनाओं में बहकर किसी को उधार देने या फिजूलखर्ची करने से बचना होगा ।
उपाय : 15 मिनट ध्यान, प्राणायाम और योग करें। दूसरों की परेशानियों को अपने मन पर बोझ न बनने दें।
मूलांक 3 :
(3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
यह का दिन आपकी रचनात्मक ऊर्जा को सही दिशा देगा , आप नए और रचनात्मक विचारों से भरे रहेंगे लेकिन सफलता तभी मिलेगी जब आप किसी एक काम को पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। अपनी बातचीत को सीमित रखें जहां आवश्यक न हो वहां न बोलें । धन का खर्च सोच-समझकर करें।
उपाय : आज एक साथ बहुत सारे काम शुरू न करें, काले तिल का दान करें।
मूलांक 4 :
(4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है, जहां आपकी मेहनत और व्यवस्थित ढंग से काम करने की आदत आपको दूसरों से आगे रखेगी। वहीं ऑफिस में अधूरे कामों को पूरा करने और भविष्य की नींव मजबूत करने पर आप ध्यान देंगे । सेहत को स्थिर रखने के लिए अपनी दिनचर्या में संतुलित भोजन और हल्का व्यायाम जरूर शामिल करें। आज कामकाज ज्यादा रहेगा।आज अपनों को अनदेखा न करें और उनके प्रति प्यार व सम्मान जताएं ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे।
उपाय – नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
अपनों को समय दें उनके साथ घूमने जाएं।
मूलांक 5 :
(5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
आज के दिन थोड़ा रुके और परिस्थितियों को गहराई से समझने की कोशिश करें , कार्यक्षेत्र में कोई भी अचानक बदलाव करने या बड़ा जोखिम लेने से बचें। ऑफिस में जो काम हाथ में है, उसे पूरा करें । आर्थिक मामलों का बजट बनाएं । स्वंय को फालतू खर्चों को करने से रोकें ।
उपाय : जल्दबाजी में कोई भी कागजी समझौता या बड़ा निवेश न करें । हरी इलायची खा कर ही दिन की शुरुआत करें।
मूलांक 6 :
(6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 6 के होते हैं )
आज आप दूसरों की मदद करेंगें और सभी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। जिससे ऑफिस और परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। अपनी क्षमता से अधिक कार्य न करें और भावनात्मक उथल-पुथल से बचें। खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालें। आर्थिक योजना बना कर ही निवेश करें
उपाय : अपनी सेहत का ध्यान रखें तली भुनी चीजों से परहेज़ करें । घर से बाहर जाते समय अपने साथ हरी रूमाल रखें।
मूलांक 7 : आत्म-मंथन और शांति
(7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
यह दिन व्यापार में गहरी सोच, कुछ नई चीजें को सीखने और भविष्य की योजना बनाने के लिए दिन बहुत उत्तम है, यदि आप मकान या दुकान लेना चाहते हैं तो शांति से विचार करने पर ही आपको सफलता का रास्ता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ से जटिल काम को भी आप आसान बना लेंगे।
उपाय : लोगो से मिलें और बात करें। खुद को दूसरों से पूरी तरह अलग-थलग न करें,
मूलांक 8 :
(8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोग का मूलांक 8 होता है )
यह दिन आपके प्रभाव और साख को बढ़ाने वाला है, जहां आप ऑफिस में अपने काम का कुशल संचालन करेंगे और अपनी प्रोफेशनल इमेज को मजबूत बनाएंगे। रणनीतिक फैसले लेने और धन के सही प्रबंधन के लिए यह सबसे अच्छा समय है, बस अपनी शक्ति को विनम्रता के साथ पेश करें ताकि आपका मान-सम्मान और बढ़े। सेहत के लिए अनुशासन जरूरी है,
उपाय : स्वंय पर कंट्रोल रखें,धन के लालच में आकर दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश न करें। सेहत का ध्यान रखें।
मूलांक 9 :
(9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 9 के होते हैं)
यह दिन पुरानी और व्यर्थ की चीजों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का है, जहां कार्यक्षेत्र में जो काम आपको बहुत समय से थका रहे थे, उन्हें खत्म करने का समय आ गया है। आर्थिक मामलों में अपनी भावनाओं के बजाय तर्क से काम लें और योजना बनाकर खर्च करें।
उपाय : भावनाओं में बहकर कोई ऐसा फैसला न लें जिससे बाद में परेशानी हो।










Leave a Reply