
वाराणसी।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी खंड शुलेश्वर महादेव जी एवं डमरूकेश्वर महादेव जी का दिव्य भव्य विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्प से श्रृंगार दर्शन किया गया। बाबा को फल मिठाई व 21 लीटर ठंडई का भोग लगाया गया।
बाबा की भव्य आरती के साथ भक्तगण ने भजन कीर्तन कर सभी उपस्थित जन का मन मोह लिया।
इस अवसर पर प्रकाश चंद्र केशरी, संतोष केशरी ,अनुज दूबे ,रजत केशरी, राष्ट्रवादी सौरभ गुप्ता, रामगोपाल पारीक सहित अनेक भक्तगण शामिल रहे।
