वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंचकोशी की कठिन यात्रा नंगे पांव कर रहे शिव भक्तों की सेवा हेतु समाज सेवी संस्था ईजी हेल्प द्वारा जल सेवा अभियान चलाया गया।

संस्था के सदस्यों ने यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को पानी की बोतल वितरित कर उनकी सेवा की।

इस अवसर पर संस्था की निदेशिका कोमल सिंह ने बताया कि संस्था समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे और सभी ने पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण के साथ सेवा कार्य संपन्न किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *