
वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी के तत्वावधान में दिनांक 14.02.2026 से 17.02.2026 तक वार्षिक खेल महोत्सव के आयोजन के दूसरे दिन श्रीमती उमा भट्टाचार्या, प्रबंधक, वसन्त कन्या महाविद्यालय ने छात्राओं को खेल के गुण सिखाते हुए कहा जैसे पुस्तकें मानसिक शक्ति की खुराक हैं वैसे ही खेल शारीरिक शक्ति की।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने छात्राओं के जबरदस्त प्रदर्शन को देखकर कहा कि यदि महिलाओं की वास्तविक शक्ति और अद्भुत क्षमता का प्रत्यक्ष उदाहरण देखना हो, तो आज इन छात्राओं के प्रदर्शन से बेहतर कोई मिसाल नहीं हो सकती। खेल प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने धन्यवाद प्रेषित किया।
इस दिन वाॅलीबाॅल और कबड्डी टूर्नामेण्ट के लिए धीरेन्द्र महिला पी.जी काॅलेज, महिला महाविद्यालय, वी.के.एम. इण्टर काॅलेज और वी.के.एम. पी.जी. काॅलेज की टीमों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज की इसके साथ ही खो-खो में नेहा कुमारी की टीम रानी चेनम्मा ने 5 अंक से बढ़त प्राप्त करते हुए रानी लक्ष्मीबाई को हराकर विजेता ट्राॅफी पर अपना कब्जा जमाया।
समिति के सदस्य डाॅ. आशीष कुमार सोनकर, डाॅ. राम प्रसाद सोनकर, डाॅ. मनोज कुमार सिंह, डाॅ. अखिलेश कुमार राय, डाॅ. सुप्रिया सिंह, डाॅ. पूर्णिमा, डाॅ. शशिकेश कुमार गोंड, डाॅ. सिमरन सेठ, डाॅ. दीक्षा जायसवाल, डाॅ. मालविका, डाॅ. प्रीति विश्वकर्मा, आदि उपस्थित रहे।
