अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
सूर्य के साथ शनि मिलकर एक अत्यंत ऊर्जावान और शक्तिशाली दिन बन रहा है, सूर्य जहाँ राजा है वहीं शनि न्याय कर्ता ये दोनों ही नेतृत्व और साहसी निर्णयों के लिए शुभ है।आज सभी मूलांक के लोगों को कार्य में सतर्कता और मन में धैर्य रखने की आवश्यकता होगी।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होता है )
आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, आज ऊर्जा में कमी हो सकती है परंतु यदि आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में लाभ मिलेगा जिससे धन लाभ होगा । पति पत्नी में मतभेद हो सकता है ।
उपाय: दिन की शुरुआत गर्म पानी से करें
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होता है )
आज आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। धन का लाभ प्राप्त होने के योग हैं और आपके कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना भी होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल में 11 चावल के दाने डाल कर अर्घ्य दें
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 3 होता है )
आज आपकी रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार और नौकरी में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। परन्तु ओवर कान्फिटेंश से बचें क्योंकि इससे आपके मन सम्मान में कमी आ सकती है।
उपाय: विष्णु भगवान के मंदिर में केले चढ़ाए
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होता है )
आज आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरी में योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभदायक रहेगा और इससे आपका प्रमोशन भी होगा ।
उपाय: किसी मज़दूर को चप्पल पहनने के लिए दें ।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होता है )
आपको अपने करियर में नए अवसर मिलेंगे आपके व्यवसाय में उन्नति होगी।सहकर्मियों का साथ मिलेगा ।
उपाय: 11 बार हनुमान चालिसा का पाठ करें ।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होता है )
आज आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन धन का आगमन रुक सकता है अतः खर्चों पर नियंत्रण रखें।आज अपनी सेहत ध्यान रखें इसके लिए आपको प्राणायाम करना चाहिए
उपाय: तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करें
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होता है )
आज मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर होगा।कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें अन्यथा धन और शारीरिक क्षमता की हानि हो सकती है ।
उपाय: पैरों में तेल की मालिश करें और जौ का दान करें
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होता है )
आज आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा लेकिन आपसे कार्यों में देरी हो सकती है। जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है ।
उपाय: नहाने के पानी में सुगंधित पदार्थ मिलाकर स्नान करें
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 9 होता है )
आज का दिन शुभ है सभी कार्य सफल पूर्वक पूर्ण होंगे , ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन अनावश्यक विवादों से दूर रहिएगा परिवार के सदस्यों के साथ कही घूमने जा सकते हैं
उपाय: अपने साथ लाल फूल या रुमाल रखें
