वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

इस महोत्सव का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव तथा प्रबंधिका श्रीमती उमा भट्टाचार्या के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी संरक्षण में सम्पन्न हुआ।

इस खेल महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना का विकास करना, टीम वर्क की भावना को सुदृढ़ बनाना, नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना था। चारों दिनों तक विविध खेल प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अनुशासन, सहयोग और प्रतिस्पर्धा की उत्कृष्ट भावना का परिचय दिया। महोत्सव के दौरान छात्राओं के उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन हेतु विभिन्न विशिष्ट अतिथि श्री रविंद्र जायसवाल (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश), प्रो. रजनीश चन्द्र त्रिपाठी, राजकीय महिला महाविद्यालय, डी.एल.डब्ल्यू, प्रोफेसर संजय सोनकर (फैकल्टी ऑफ आर्ट्स, बीएचयू), डॉ. लिनेट खाका (असिस्टेंट प्रोफेसर, फिजिकल एजुकेशन, बीएचयू), श्री सर्वेश कुमार पांडे (नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी) तथा सुश्री वेदश्री शास्त्री (नेशनल शूटिंग खिलाड़ी, महाविद्यालय की पुरा-छात्रा) उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को खेलों में निरंतर भाग लेने और अनुशासन, मेहनत तथा समर्पण से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस चार दिवसीय महोत्सव में विभिन्न प्रकार के इंडोर एवं आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया। इंडोर खेलों में चेस, ताइक्वांडो एवं कैरम प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। वहीं आउटडोर खेलों में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, शॉटपुट, लॉन्ग जंप, हाई जंप तथा टग ऑफ वॉर जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए फन गेम्स जैस सैक रेस़, लेमन रेस और जलेबी दौड़ और कुर्सी दौड़ का आयोजन भी कराया गया।

इस खेल महोत्सव के अंतर्गत इंटर यूनिवर्सिटी एवं इंटर कॉलेज मैचों का भी आयोजन किया गया। इनमें कोनेरू हम्पी चेस टूर्नामेंट में धीरेन्द्र महिला पी.जी काॅलेज, सनबीम काॅलेज फाॅर वीमेन, डी.ए.वी.पी.जी. काॅलेज, महिला महाविद्यालय, वसन्ता काॅलेज फाॅर वूमेन और

वी.के.एम. की टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें डी.ए.वी.पी.जी. काॅलेज के श्री तनिष्क द्विवेदी को प्रथम व श्री आकाश कुमार मौर्य को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ, तृतीय पुरस्कार के लिए महिला महा विद्यालय की सुश्री स्वाती कुमारी ने अपनी जगह बनाई। मैडम ब्लावत्स्की वॉलीबॉल टूर्नामेंट में महिला महाविद्यालय, बी.एच.यू. ने धीरेन्द्र महिला पी.जी. काॅलेज को हराकर विजेता ट्राॅफी पर अपना कब्जा जमाया और तृतीय स्थान पर वी.के.एम.पी.जी. काॅलेज रहा। बेसेंट मैरीकॉम कबड्डी टूर्नामेंट वसन्त कन्या काॅलेज विजयी रहा और तृतीय स्थान पर धीरेन्द्र महिला पी.जी. काॅलेज रहा।

खेल महोत्सव के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। खेल प्रभारी डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में डॉ. रामप्रसाद सोनकर, डॉ. आशीष कुमार सोनकर, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार राय, डॉ. सुप्रिया सिंह, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. शशिकेश कुमार गोंड, डॉ. दीक्षा जायसवाल, डाॅ. सिमरन सेठ तथा डॉ. मालविका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त तकनीकी सहयोग हेतु श्री विकास त्रिपाठी, श्री कपिल देव यादव, श्री दीपक कुमार गोंड, श्री रतन कुमार शर्मा एवं श्री पुष्कर यादव का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन में पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। यह खेल महोत्सव छात्राओं के लिए प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *