अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

इस दिन सभी मूलांक पर सूर्य और मंगल का प्रभाव देखने को मिलेगा।दिन की शुरुआत उच्च आत्मविश्वास और रचनात्मकता लेकर आएगा। यह दिन सरकारी कार्यों, करियर में नए अवसरों और पदोन्नति के लिए अनुकूल है।आर्थिक मजबूती और सफलता देने वाला रहेगा,

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, आपके व्यापार और नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी।

उपाय – सूर्य को अर्घ्य दें

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

आज आपके भावनाओं में संतुलन रहेगा, साथ ही रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन निवेश करने के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

उपाय – चांदी का एक सिक्का पूरे दिन अपने साथ रखें

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

आपके द्वारा किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी, परन्तु ध्यान रखें जल्दबाजी में निर्णय न लें अन्यथा बनता हुआ कम भी बिगड़ सकता है।

उपाय – राइट हैंड की कलाई में हरे रंग का धागा बांधें

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

आज आपको नया व्यवसाय या नौकरी मिल सकती है। करियर में बड़ा बदलाव आपके विचारों को साझा करने का मौका देगा जिसका शुभ फल आपको मिलेंगे।

उपाय – किसी बच्चे को पढ़ाई की समाग्री भेंट करें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

आज मूलांक 5 के लिए नया व्यापार और नई योजनाओं को शुरू करने के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। स्वास्थ्य को अनदेखा न करें

उपाय – उपवास करें सिर्फ एक समय ही भोजन करें

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

कुछ रचनात्मक कार्य करें इन कार्यों का आपको लाभ मिलेगा, पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

उपाय – केले के पौधे को प्रणाम करके दिन की शुरुआत करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी आपके लिए हुए निर्णय समाज और व्यापार दोनों में सहयोग करेंगे,नौकरी में प्रमोशन होगा।धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।

उपाय – सुबह की शुरुआत अनुलोम विलोम प्राणायाम से करें

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

आज आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा , मेहनत के बाद सफलता मिलेगी परन्तु वाहन चलाते समय सावधानी रखें अन्यथा एक्सीडेंट हो सकता है।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे, जो भी काम रुका हुआ था वह काम पूरा होंगा। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।

उपाय – शिवमन्दिर में सफेद फूल और शमी के 5 पत्ते चढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *