यूनियन बजट 2026 पर सेमिनार में कर सुधारों पर विस्तृत चर्चा

वाराणसी। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा द्वारा बुधवार को यूनियन बजट 2026 पर एक सेमिनार का आयोजन होटल सूर्या में किया गया। कार्यक्रम में कर व्यवस्था में प्रस्तावित बदलावों और उनके व्यावहारिक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सेमिनार के विशिष्ट अतिथि सीए अंकुर कुमार गुप्ता रहे। मुख्य वक्ता टैक्स गुरु सीए गिरिश आहूजा ने बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नई टैक्स व्यवस्था में 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स-फ्री करने का प्रस्ताव है। उन्होंने जानकारी दी कि 1 अप्रैल 2026 से नया आयकर एक्ट 2025 लागू होगा। संशोधित आयकर रिटर्न की समय-सीमा अब 31 मार्च तक कर दी गई है, हालांकि इसके लिए निर्धारित फीस देनी होगी—₹5 लाख तक आय पर ₹1,000 और इससे अधिक आय पर ₹5,000। टैक्स ऑडिट रिपोर्ट में देरी पर भी ₹75,000 से ₹1.5 लाख तक शुल्क का प्रावधान किया गया है।

वक्ता सीए जयेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि करदाताओं को विभागीय नोटिस या आदेश की वैधता और जारी करने वाले अधिकारी की अधिकारिता अवश्य जांचनी चाहिए। वहीं सीए धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कर वसूली मामलों में करदाता को न्यूनतम 30 दिन का समय दिया जाना अनिवार्य है; कम समय देने पर अधिकारी के पास लिखित व वैध कारण होना चाहिए, अन्यथा कार्यवाही चुनौती योग्य हो सकती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने स्वागत भाषण से किया। अध्यक्षता सीए शिशिर उपाध्याय और सीए शैलेन्द्र दत्ता मिश्रा ने की, जबकि संचालन सीए सुगंधा सिंह व सीए तन्वी ने किया। अंत में शाखा कोषाध्यक्ष सीए रंजीत कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। सेमिनार में शाखा के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व शाखा अध्यक्ष सोम दत्त रघु, शाखा उपाध्यक्ष सीए. वैभव मेहरोत्रा, शाखा सचिव सीए विकास द्विवेदी, शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए श्रीप्रकाश पांडेय कार्यकारणी सदस्य सीए नमन कपूर एवं. पूर्व अध्यक्ष सीए रवि कुमार सिंह, सीए मनोज अग्रवाल, सीए अजय मिश्रा, सीए सौरभ कुमार शर्मा, सीए रविंद्र मोदी, सीए मनोज निगम, सीए पुनीत सिंह, सीए राहुल सिंह, सीए के एन गौतम, सीए विष्णु प्रसाद, सीए मोहित यादव, सीए दिव्य ग्वाल, सीए पूनम अग्रवाल, सीए प्रियंका, सीए विपिन मेहरोत्रा, सीए राजन गुप्ता, सीए सौरभ पटेल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *