अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

( जिसका मूलांक 2 भाग्यशाली अंक 5 है )यह दिन रचनात्मकता, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। आज का दिन आर्थिक लाभ, रुके हुए कार्यों को पूरा करने और करियर में उन्नति के लिए बहुत बढ़िया है।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

आज मेहनत करने का दिन है इस मेहनत से आपको सफलता मिलेगी, और आत्मविश्वास बढेगा। धन आगमन के योग बन रहे हैं । वैवाहिक जीवन में कुछ खटपट हो सकती है

उपाय: हरी मूंग दाल का दान करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

आज का दिन बहुत सुखद रहेगा। सभी इच्छाएं पूरी होंगी रुका हुआ पैसा मिलेगा, मानसिक शांति और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें

उपाय: दिन की शुरुआत बादाम खा कर करें

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

आज का दिन ज्ञान और सलाह से लाभान्वित होने का है । व्यापार और नौकरी में स्थिरता आएगी , कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा।

उपाय: तुलसी की एक पत्ती का सेवन करके दिन की शुरुआत करें

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31के दिन जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

आज का दिन मूलांक 4 के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। नए विचार आएंगे और उन पर आप भरोसा करके कार्य करें। आपका मन काम में नहीं लगेगा लेकिन आज काम पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक होगा।

उपाय: सुबह की शुरुआत हरी इलायची खा कर करें

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

आज का दिन व्यवसाय में सफलता और नौकरी में तरक़्क़ी का है आज एडवेंचर और नई चीज़ें सीखने का दिन है। यात्रा के योग बन सकते हैं

उपाय: झूठ बोलने से बचें

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

आज का दिन धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का है। पति-पत्नी और प्रेम संबंधों में सुधार होगा। घर में मांगलिक कार्य होगा।

उपाय – सफेद फूल मां दुर्गा को चढ़ाएं

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 को होता है वे मूलांक 7 के होते है )

आज का दिन अध्यात्मिक उन्नति और विचारो शक्तिशाली बनाने का है । करियर में नई राह मिल सकती है। पति-पत्नी में प्यार बढ़ेगा। बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं

उपाय – नाभी में सरसों का तेल लगाकर दिन की शुरुआत करें

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्म लेने वालों का मूलांक 8 होता है )

व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। आपके व्यापार में वृद्धि के लिए आज व्यापार के क्षेत्र में कुछ नयी खोज लाभदायक होगी।

उपाय: उधार लेने से बचें

उपाय – 8 हरी इलायची का दान करें

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 होता है उनका मूलांक 9 है )

आज का दिन धन लेकर आएगा रूका हुआ धन वापस मिलेगा और यदि करियर में कोई रुकावट थी तो वह दूर होंगी,।

उपाय-आज भगवान विष्णु की पूजा करें और भाग्य को प्रबल बनाने के लिए मीठे का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *