
वाराणसी।प्राथमिक विद्यालय चाँदपुर में बच्चों के शिक्षा में प्रोत्साहन हेतु एक विशेष एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि त्रिपाठी जी तथा सहायक अध्यापिका कल्पना तिवारी जी द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। आयोजन में शत-प्रतिशत उपस्थिति का सम्मान, मेधावी एवं अनुशासित बच्चों को अतिथियों सम्मानित किया गया ।
जर्मनी निवासी एनआरआई श्री अमित भदौरिया जी के विशेष सहयोग से भेजी गई उच्च गुणवत्ता वाली स्टेशनरी किट का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि त्रिपाठी जी ने अपने करकमलों से बच्चों को ये उपहार भेंट किए। स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी और उत्साह से खिल उठे।
स्टेशनरी में नई नोटबुक एवं ड्राइंग कॉपी,आकर्षक स्टेशनरी पाउच (पेन, पेंसिल, स्केल, इरेज़र, शार्पनर),रंगों की विशेष ‘कलर किट’ रहा।
मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि त्रिपाठी जी ने विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा बच्चों को नियमित शिक्षा एवं अनुशासन का महत्व समझाया।
सहायक अध्यापिका कल्पना तिवारी जी ने श्री अमित भदौरिया जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।जिन्होंने सात समंदर पार रहकर भी अपनी जन्मभूमि के बच्चों की शिक्षा के प्रति अद्भुत समर्पण एवं प्रेम प्रदर्शित किया।
