
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
मूलांक 3 और भाग्यांक 6 होंगे।आज का दिन ज्ञान,रचनात्मकता और रिश्तों में संतुलन लेकर आएगा। यह दिन शिक्षा, करियर में नए अवसरों और योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए उत्तम है। 1 से 9 तक के मूलांक के लिए यह दिन मिला-जुला और ऊर्जावान रहने वाला है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है)
आज का दिन मूलांक एक के लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास का दिन है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और करियर में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।
उपाय: दिन की शुरुआत माता-पिता के आशीर्वाद के साथ करें
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है)
आज का दिन मूलांक 2 के लिए भावनात्मक संतुलन बनाकर रखने का है आपके व्यवहार में साझेदारी रहेगी साथ ही दूसरों का सहयोगियों और समर्थन भी प्राप्त होगा।
उपाय: काले कुर्ते को मीठा खिलाए
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज का दिन मूलांक 3 के लिए ज्ञान और रचनात्मकता में वृद्धि करने वाला होगा । रुके हुए कार्य पूरे होंगे और करियर में सफलता मिलेगी । धन लाभ होगा।
उपाय: अपने साथ ताँबे का सिक्का रखें ।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज का दिन मूलांक 5 वालो के जीवन मे उनके मेहनत का फल देगा , लेकिन आपको जल्दबाजी से बचना होगा । आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लें अन्यथा आपको नुक़सान का सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय: बहते जल में हल्दी की गाँठ प्रवाहित करें ।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
आज मूलांक 5 वाले लोगों को कार्य के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में वृद्धि और आर्थिक लाभ की संभावना है। किसी भी काग़ज़ात पर साइन करने से पहले विचार विमर्श अवश्य करें ।
उपाय: काले कपड़ों का दान करें
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
आज मूलांक 6 वाले लोगों के जीवन में प्रेम और रिश्तों में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों की ओर रुझान रहेगा। परंतु सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा
उपाय: अपने गुरु के चरणों को स्पर्श कर के दिन की शुरुआत करें ।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
आज मूलांक 7 वाले चिंतन और मनन में व्यस्त रहेंगे । एकाग्रता बनाए रखने से ही कार्य पूरे होंगे। ऑखो का विशेष ध्यान रखें उपाय: साँसों पर ध्यान लगाएं।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज मूलांक 8 के लिए संघर्ष के बाद सफलता मिलने का दिन है । आज धैर्य और अनुशासन आवश्यक है।किसी से भी बहस करने से बचें
उपाय: काले तिल का दान करें ।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
आज मूलांक 9 वाले लोगों को अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी।नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में लाभ होगा साथ ही प्रॉपर्टी में निवेश के योग भी बन रहे हैं।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाए ।
