
वाराणसी।शुक्रवार को “वसंत कन्या महाविद्यालय” की ‘राष्ट्रिय सेवा योजना’, इकाई – 5 के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी ‘डॉ० वर्षा सिंह’ के निर्देशन में ‘कम्पोजिट विद्यालय’ सुन्दरपुर, नगर क्षेत्र – वाराणसी में किया गया। शिविर के पंचम दिवस को मालवीय जी के मूर्ति पर माल्यार्पण, शिविर स्थल की स्वच्छता, लक्ष्य गीत के साथ योग, प्राणायाम के माध्यम से किया गया।
स्वरोजगार केन्द्रित हस्तकलाओं को ध्यान में रखकर कार्यक्रम अधिकारी डॉ० वर्षा सिंह और पिडीलाइट कम्पनी से पूजा सेठ के मार्गदर्शन में स्वयंसेविकाओं ने ‘बांधनी हस्तकला’ पद्धति के माध्यम से विभिन्न प्रकार के वस्त्रों के रंगने की कला सीखी। इसके अन्तर्गत रुमाल, दुपट्टे, टी – शर्ट, कुर्ते आदि विभिन्न प्रकार के वस्त्रों को बांधनी विधि से रंग कर तैयार किया गया। भोजनोपरान्त स्वयंसेविकाओं द्वारा विद्यालय परिसर में ‘वृक्षारोपण’ का कार्य किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ० वर्षा सिंह, प्रधानाचार्या – डॉ० सुमन पाण्डेय और सुन्दपुर क्षेत्र के सभासद उपस्थित रहे।
तदुपरान्त स्वयंसेविकाओं द्वारा विद्यालय परिसर में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें रस्सीकूद, बैडमिंटन आदि खेलों की प्रतियोगिता की गयी। शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
