
रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। मानव सेवा और लोक कल्याण की इसी दिव्य चेतना को साकार रूप प्रदान करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण का भव्य शुभारंभ रविवार, 22 फरवरी 2026 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार समस्त भारत में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।
संत निरंकारी मंडल वाराणसी जोन के जोनल इंचार्ज के श्री सिद्धार्थ शंकर सिंह जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशाल अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। वाराणसी में भी नगर निगम् के सहयोग से गंगा किनारे स्थित चौरासी घाटों पर एकसाथ हजारों निरंकारी भक्त मिलकर सफाई करेंगे।
सफाई अभियान का शुभारम्भ दशाश्वमेध घाट पर सुबह 8 बजे और 11 बजे सम्पन्न होगा।
इस पहल का मूल उद्देश्य समाज को यह अनुभूति कराना है कि जल केवल संसाधन नहीं, जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है।
