वाराणसी। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव शुक्ला ने चौकाघाट स्थित पद्मविभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल परिसर में 22 फरवरी को लगने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाए जाने हेतु मेगा मेला में अपने-अपने विभागीय कार्यक्रमों के जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर कार्यक्रम के बाबत अब तक विभागीय स्तर पर किए जा रहे तैयारी की विभागवार समीक्षा की।
उद्योग, पंचायत राज, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, जिला पिछड़ा वर्ग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, मुख्य पशु चिकित्सा, कौशल विकास, डेयरी, उपायुक्त, दिव्यांग कल्याण, जल शक्ति, आरटीओ, स्वास्थ्य विभाग, कृषि बीमा, नेडा आदि विभागों द्वारा बताया गया कि मेगा शिविर में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। जिला जज ने सभी विभागीय अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाय। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को स्टाल को आवंटित किया जाएगा और यह विभाग 21 फरवरी को सायं तक अपने आवंटित स्टालों को स्टैबलिश कर ले तथा 22 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे तक लाभांवित होने वाले लाभार्थियों को हर हालत में शिविर में बुला ले। अधिक से अधिक संख्या में लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने से ही सेवा शिविर की सार्थकता सुनिश्चित होगा।
