
वाराणसी। श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय में आदरणीय अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा के दिशा निर्देशन के अनुपालन में गठित चिकित्सीय निरीक्षण टीम के डॉ वंदना श्रीवास्तव द्वारा चिकित्सालय का सघन निरीक्षण किया गया। जो कि चेक लिस्ट के बिंदुओं पर आधारित था। यह निरीक्षण चिकित्सालय के प्रत्येक वार्डों, इमरजेंसी वार्ड सुविधा पानी की सुविधा पैथो लैब में मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा के बारें में सघन निरीक्षण व परीक्षण किया गया। चिकित्सीय निरीक्षण टीम चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं पर संतोष प्रकट किया गया है। इस अवसर पर चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार डॉ एसपी सिंह बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ मृदुला मलिक वरिष्ठ परामर्शदाता अधीक्षक डॉ अभिषेक राय, डॉ सत्येन राय वरिष्ठ परामर्शदाता व चिकित्सक व चिकित्साकर्मी उपस्थित रहे।
