
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
रविवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है, यह दिन करियर, धन और व्यक्तिगत विकास के लिए अच्छा है, मानसिक स्वास्थ्य,धैर्य और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
रविवार का दिन मूलांक 1 के लिए अनुकूल रहेगा, सभी काम में रचनात्मकता और आत्मविश्वास के साथ सफलता मिलेगी। परंतु वाणी में संयम रखने की आवश्यकता है अन्यथा आप किसी अपने को दुखी कर सकते हैं।
उपाय – काले रंग से बचें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आपको धन लाभ होगा और परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
उपाय – काली मिर्च के 5 दाने अपने साथ रखें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा, मेहनत का फल मिलेगा लेकिन बहुत अधिक उम्मीदें न रखें। धन निवेश से पहले किसी की सलाह अवश्य लें।
उपाय – हल्दी का तिलक लगाएं।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज का दिन मूलांक 4 के लिए बहुत बढ़िया है, अटके कार्य पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से तरक्की मिलेगी। सभी आपकी तारीफ करेंगे।
उपाय – परफ्यूम लगा कर दिन की शुरुआत करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
आज मूलांक 5 के लोगों का भाग्य आपका साथ देगा, आप नए विचारों के साथ प्रगति करेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय – हरी घास गाय को खिलाएं।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
आज का दिन आपके लिए एक सामान्य समान दिन है, पूरे दिन सुख-सुविधाओं की चीजों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। अनावश्यक खर्चों का योग है
उपाय – सफेद रंग की रूमाल अपने साथ रखें
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता)
आज पूरे दिन आप खुश रहेंगे और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आज कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
उपाय – काले कम्मल का दान करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज का दिन आपके जीवन में कुछ समस्या ला सकता है बनते बनते काम बिगड़ सकता है। धैर्य रखें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय – हनुमान मंदिर में बेसन के लड्डू चढ़ाएं
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी ला सकता है। जो कार्य बहुत समय से नहीं हो रहा था वे सभी कार्यों में आज सफलता मिलेगी और आपका पराक्रम और साहस बढ़ेगा।
उपाय – लाल चंदन का तिलक माथे पर लगाएं।
