रिपोर्ट:- उपेंद्र कुमार पाण्डेय 

 

आजमगढ़। फिल्म यादव जी की लव स्टोरी और घूसखोर पंडित जैसी फिल्मों से आक्रोषित यादव समाज ने जिला मुख्यालय पहुंच प्रदर्शन कर विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिसके बाद मीडिया से रूबरू हुए नीरज यादव ने बताया कि वर्तमान में कुछ फिल्म निर्माताओं द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग करते हुए ऐसी फिल्में बनाई जा रही हैं, जिनके शीर्षक और विषयवस्तु सीधे तौर पर विशिष्ट जातियों और धर्मों को निशाना बनाते हैं।

ऐसी फिल्में समाज में जातिगत वैमनस्य और नफरत पैदा करने का कार्य कर रही हैं। ऐसे में जातिगत एवं धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली विवादित फिल्मों के निर्माण एवं प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। सेंसर बोर्ड भी ऐसी आपत्तिजनक सामग्री को हटाए।

भविष्य में ऐसी किसी भी सामग्री को अनुमति न दी जाए जो सामाजिक शांति भंग करने की क्षमता रखती हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *