
उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के 19 वां स्थापना दिवस पर फगुआ महोत्सव एवं सम्मान समारोह सम्पन्न उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद

वाराणसी। लंका स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के 19 वां स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को फगुआ महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ।
समारोह में नागरिक अभिनंदन,यूं पी गौरव अलंकार सम्मान,व सनातन शक्ति सम्मान से समारोह सेवी, साहित्यकार, डाक्टर, कवि सहित अनेक क्षेत्रों में योगदान देने वाले विभूतियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, फगुआ टोपी देकर सम्मानित मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर हुआ।
काव्य पाठ सर्वश्री गोपाल केशरी,ई रामनरेश नरेश, डा सुभाष चन्द्र, गिरीश पाण्डेय, सिद्ध नाथ शर्मा सिद्ध, रितु, झरना मुखर्जी, शैलेंश, सहित कवियों ने फगुआ पर काव्य पाठ कर श्रोताओं से खूब तालियां बटोरी।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार पाण्डेय (सहायक निदेशक, कार्यक्रम प्रमुख आकाशवाणी वाराणसी), विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी अशोक जी अग्रवाल रहे।
अशोक कुमार पाण्डेय व अशोक जी अग्रवाल सहित कई विभूति का नागरिक अभिनंदन किया गया।
साथ ही दिनेश प्रजापति, पंकज सिंह, खुर्शीद भाई, आशीष सिंह,ई रामनरेश नरेश, मोहम्मद तारिक, सहित अनेक विभूतियों को यूपी गौरव अलंकार सम्मान, सनातन शक्ति सम्मान, से सम्मानित किया गया।
समारोह का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्रा, स्वागत काली शंकर उपाध्याय, धन्यवाद प्रकाश डा चकाचौंध ज्ञानपुरी ने किया।
