वाराणसी। मण्डलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ्य बेबी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के रविन्द्र जायसवाल, मण्डलायुक्त एस. राजलिंगम तथा अपर निदेशक डा० एन०डी० शर्मा उपस्थित रहे। एक से पाँच वर्ष तक के 39 बच्चों ने अभिभावकों संग प्रतिभाग किया। अव्यान यादव (सारनाथ) प्रथम, कार्तिक (नदेसर) द्वितीय, लविश (महमूरगंज) तृतीय, राजवीर (ठिठोरी महाल) चतुर्थ तथा कुमारी वेदिका (डिठोरी महाल) पंचवें स्थान पर रहीं। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *