
वाराणसी। काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल द्वारा आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को जे.पी.एच. पब्लिक स्कूल, नवलपुर मीरापुर बसही में निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 250 से अधिक मरीजों की जांच की गई, जिनमें 55 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क निर्धारित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल के संरक्षक डॉ. ए.पी. सिंह एवं अध्यक्ष पंकज सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, प्रभारी राजेश वर्मा, बबलू जी, महामंत्री आनंद जायसवाल, करन यादव एडवोकेट, उपाध्यक्ष दीपू कश्यप, नीरा गोंड, राजू, अमित वर्मा, ओमवीर सिंह, संदीप यादव, सुनील खेतान, शिव गुप्ता, पवन सिंह, अभिषेक उपाध्याय, संजय वर्मा, अंकित पांडे, हरिहरन, बृजेश सिंह, संदीप सिंह, अविनाश शर्मा, अरुण सैनी, जियुत बंधन गोंड, राजू पटेल सहित अनेक पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय व्यापारी उपस्थित रहे।
अस्पताल की ओर से डॉ. अमन त्रिपाठी, अक्षिता, अनीशा, मनीषा जियुल व संकेत ने सेवाएं प्रदान कीं। संचालन राजेश श्रीवास्तव एवं पंकज सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ए.पी. सिंह ने दिया।
