रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड के पोस्ट 04 के पोस्ट वार्डन भूपेंदर सिंह गिल के नेतृत्व में पोस्ट की मासिक बैठक तिलभांडेश्वर स्थित अपने आवास पर हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह,भेलूपुर प्रखंड के सहायक उप नियंत्रक इंफारुल होदा, विवेक राय,भेलूपुर प्रखंड के डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री,डिप्टी डिविजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल की उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी त्योहार पर ड्यूटी के साथ साथ नया नियुक्ति नवानीकरण के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया।

विगत दिनों नागरिक सुरक्षा मुख्यालय पर समस्त सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया था, उन सभी सदस्यों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान दिया गया

कुछ सक्रिय सदस्य को प्रशास्त्री पत्र भी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उक्त बैठक में प्रमुख रूप से सुशीला जायसवाल, श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती देवश्री दत्ता, श्रीमती तपस्री मित्रा, मनोज कुमार राय, सौरभ श्रीवास्तव, अभिजीत कश्यप, रविंदर सिंह गिल, मुन्ना लाल यादव सहित अनेकों सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *